फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पीने के पानी का संकट

Fri, 22 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में खराब पड़ा हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तपिश और लू ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।भीषण गर्मी  के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल का कोई प्रबंध नहीं किया गया। इससे लोग परेशान हैं। इन्हें प्यास बुझाने के लिए  दुकानदारों से पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 शहर के रोजवेज बस स्टैंड पर रोजाना एक सैकड़ा से अधिक बसों का आवागमन होता है। यहां से बड़ी संख्या में  यात्री कानपुर, इटावा, आगरा, दिल्ली, कन्नौज, जालौन आदि के लिए सफर करते हैं। यहां इकलौता हैंडपंप लगा है। परिसर में रखी पानी की टंकी उबला पानी दे रही है। इसे पीना तो दूर हाथ लगाना तक मुश्किल है।

वहीं कांशीराम कालोनीवासी भी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। कालोनी में लगे सात हैंडपंपों में से तीन खराब हैं। हैंडपंप खराब होने से पीने के पानी की किल्लत बढ़ गई है। इस संबंध में जल निगम के जेई दिलीप कुमार ने बताया कि कांशीराम कालोनी में दो हैंडपंप ठीक करा दिए गए हैं। बाकी हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें