फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पति व पत्नी के बीच विवाद में समझाने पहुंची मां के सिर पर पुत्र ने मारी लाठी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव डभारी में शुक्रवार रात एक घर में छठी कार्यक्रम के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची मां के सिर पर नशे में धुत पुत्र ने लाठी मार दी। हमले में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की है।
विज्ञापन

डभारी गांव निवासी शिवम वाल्मीकि के घर में शुक्रवार को बेटे का छठी का कार्यक्रम था। देर रात शिवम शराब के नशे में घर पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर उसका पत्नी आस्था से झगड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख शिवम की मां कुसमा बीच बचाव करने पहुंची। तभी शिवम ने पास रखी लाठी उठाकर मां कुसमा के सिर पर मार दी। कुसमा लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। थोड़ी ही देर में कुसमा ने दम तोड़ दिया। मामले की भनक लगने पर शनिवार तड़के पुलिस गांव डभारी पहुंची। महिला के बड़े बेटे घनश्याम की तहरीर पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि लाठी के सिर पर वार करने से महिला की मौत हुई है। आरोपी बेटे को पकड़ लिया गया है। लाठी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें