फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रेलवे फुट ओवरब्रिज की पटिया टूटकर स्टेशन पर गिरी, यात्री इधर-उधर भागते नजर आए

Sat, 24 Feb 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में अछल्दा रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज पुल की पटिया टूटकर स्टेशन पर गिर गई। रेल कर्मियों ने पुल को बस स्टैंड की तरफ से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
रेलवे फुट ओवरब्रिज की पटिया टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा रेलवे स्टेशन पर बने वर्षों पुराने फुट ओवरब्रिज पुल की पटिया शनिवार को अचानक स्टेशन पर आ गिरी। पुल की पटिया के गिरने से यात्री इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ। शनिवार शाम कानपुर से चलकर इटावा की तरफ जाने वाली 64187 मेमू पेसेंजर ट्रेन आने के बाद प्लेटफार्म यात्री उतरकर रेलवे स्टेशन पर बने पैदल फुट ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन पार कर बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उसी दौरान जीर्णशीर्ण पुल की पटिया टूट कर नीचे गिर गई। पुल पार कर रहे यात्रियों ने किसी तरह खुद को संभाला। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मियों ने पुल को बस स्टैंड की तरफ से बंद कर दिया। जन संपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुल को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। सावधानी बरतने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें