फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मई-जून में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी अदालतें

Tue, 21 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले की अदालतों के कार्य समय में बदलाव किया गया है। अब मई और जून में जिले के सभी न्यायालय सुबह की पाली में खुलेंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय प्रतिवर्ष की भांति गर्मी से अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायिक कर्मचारियों को राहत देने के लिए लिया गया है। जिला जज मयंक चौहान ने जिले की सभी कोर्ट का समय सुबह सात से एक बजे कर दिया है। कार्य के दौरान सुबह साढ़े 10 से 11 बजे तक का समय भोजन के लिए तय किया गया है।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक त्रिपाठी ने भी अन्य न्यायालयों की तर्ज पर मई व जून माह के लिए परिवार न्यायालय का समय सुबह सात से एक बजे कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें