फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिल्ली से बिहार जा रहा यात्री ट्रेन से गिरा, मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सीएचसी में जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : सीएचसी में जांच पड़ताल करती पुलिस।
विज्ञापन
फफूंद। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर एक यात्री ट्रेन से गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। ट्रैक पर काम कर रहे रेल कर्मियों ने उसे एंबुलेंस से अछल्दा सीएचसी भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दो थाना क्षेत्रों की सीमाओं को लेकर करीब दो घंटे बाद फफूंद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फफूंद क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर गांव धारा पुर्वा के पास डाउन लाइन ट्रैक पर काम कर रहे रेलकर्मी सुधीर कुमार ने ट्रैक किनारे एक युवक को घायलावस्था में पड़ा देखा जो कि किसी ट्रेन से गिर गया था।
जिस पर उसने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अछल्दा सीएचसी भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से 570 रुपये व आधार कार्ड समेत एक मोबाइल मिला। जिससे पुलिस ने उसके परिजनों से बात की।
विज्ञापन

परिजनों ने युवक नाम भोतन दास (45) निवासी पूर्वी हरिदास चक पोस्ट संसारपुर थाना मुकशिल जिला खगड़िया बिहार बताया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भोतन दास दिल्ली से किसी ट्रेन से अपने घर बिहार जा रहा था।
वहीं अछल्दा व फफूंद थाना क्षेत्र की सीमाओं को लेकर अछल्दा पुलिस ने फफूंद क्षेत्र की घटना बताकर पल्ला झाड़ लिया। जिससे मृतक का शव दो घंटे तक सीएचसी में ही रखा रहा। जिसके बाद फफूंद थाना के कस्बा इंचार्ज हरिकेश गुप्ता फोर्स के साथ अछल्दा सीएचसी पहुंचे। शव को मोर्चरी भेजा। कस्बा इंचार्ज हरिकेश गुप्ता ने बताया कि मृतक की किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें