फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी के डिजाइन पर बनेगा सैंपवेल

Tue, 09 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कानपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी के पास बीते डेढ़ साल से निर्माणाधीन सैंपवेल के दिन बहुरने वाले हैं। आईआईटी रुड़की से तैयार डिजाइन के आधार पर अब सैंपवेल निर्माण पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आवास विकास की ओर से प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं एक्सईएन ने मार्च से पहले निर्माण शुरू कराए जाने के संकेत दिए हैं। इससे आवास विकास के निर्मित आवासों सहित शहर की सीवरेज समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


शहर में करीब सौ साल पुरानी पड़ी सीवर लाइन के जमींदोज हो जाने से शहर वासियों के सामने सीवर टैंक ही एक विकल्प होकर रह गया था। ऐसे में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उधर पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित कांशीराम कालोनी के लोगों को सीवर लाइन न होने से परिसर में भरे गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। समस्या के निजात को आवास विकास परिषद की ओर से दो साल से सैंपवेल निर्माण पर काम किया जा रहा है।

बावजूद इसके अभी तक मामला लटका हुआ था। इसको लेकर आवास विकास के उच्चाधिकारियों ने सैंपवेल निर्माण को आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों से नक्शा तैयार कराया। रुड़की के इंजीनियरों ने तैयार नक्शे को दिसंबर माह में आवास विकास के अधिकारियों को सौंप दिया था। वहीं आवास विकास के अधिकारियों की ओर से इस तैयार नक्शे को प्रस्ताव सहित लखनऊ कमिश्नर कार्यालय को प्रेषित कर दिया था।
विज्ञापन


इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर नौ करोड़ से इस सैंपवेल कानिर्माण कराया जाएगा। इससे आवास विकास, कांशीराम कालोनी सहित शहर वासियों की सीवरेज की समस्या भी दूर की जाएगी। इस दिशा में विभागीय अधिकारियों की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है।

प्रस्ताव कमिश्नर कार्यालय लखनऊ को भेजा जा चुका है। इस सैंपवेल पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्ताव पर मोहर लगनी बाकी है। मार्च से पहले ही काम शुरू होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

                        जमुना प्रसाद, एक्सईएन, आवास विकास परिषद

---------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें