फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चली जेसीबी तो सड़क पर आ जाएंगे लोग

Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-09एयूआरपी 07- हैलट में भर्ती कृष्ण मोहन। संवाद
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर नहर बाजार में मकानों को हटाने के लिए नोटिस चस्पा हो चुके हैं। अल्टीमेटम की अंतिम तारीख 11 सितंबर में अब महज एक दिन बचा है। यदि मकानों को नहीं हटाया गया तो सरकारी अमला जेसीबी से इन्हें हटाएगा। इससे पहले दिबियापुर नहर बाजार में जिन लोगों को नोटिस मिले हैं, वो सकते में है। उनके माथे पर चिंता की लकीरें है। आजीविका का ठौर खो जाने की आशंका से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें है। यहां पर पीडब्ल्यूडी की ओर से 300 से ज्यादा मकानों को चिह्नित किया गया है जबकि सिंचाई विभाग के दायरे में 40 से ज्यादा मकान चिह्नित हुए हैं। पीडब्ल्यूडी ने मकानों पर लाल निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। वो अपनी व्यथाएं जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीन-01)
फोटो-09एयूआरपी 06- टट्टर में अपनी काॅस्मेटिक की दुकान पर बैठे संजय। संवाद
टट्टर का आसरा भी छूट जाएगा
दिबियापुर के नहर बाजार में रह रहे संजय का कहना है कि उनके मकान पर पिछले साल बुलडोजर चला था। इसके बाद से वो टट्टर में अपनी काॅस्मेटिक की दुकान चला रहे हैं। परिवार भी इसी टट्टर में रह रहा है। दो बच्चे और पत्नी के साथ वो यहीं पर रह रहे हैं। इस ठौर से उनकी आजीविका चलती है। दूसरी जगह भी नहीं है। संजय बताते हैं कि यदि उनका टट्टर हटा तो वो दुकान और आवास दोनों से हाथ धो बैठेंगे। पूरा परिवार इससे आशंकित है।

सीन-02)
फोटो-09एयूआरपी 07- हैलट में भर्ती कृष्ण मोहन। संवाद
फोटो-09एयूआरपी 08- दुकान पर बैठी कृष्ण मोहन की बेटियां। संवाद
घर टूटने के डर से बिगड़ गई तबीयत
दिबियापुर नहर बाजार में सैफई लिंक रोड किनारे की निवासी सोनी ने बताया कि उनके पति कृष्ण मोहन जनरल स्टोर की दुकान किए हैं। उनकी दुकान पर भी नोटिस लगाया गया है। इसके बाद पति कृष्ण मोहन काफी परेशान चल रहे थे। इस संकट के बीच मंगलवार को उन्हें अचानक घबराहट बढ़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सीएचसी व चिचौली मेडिकल कॉलेज में दिखाने के बाद उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है। दुकान और मकान खोने की चिंता के बीच उनकी हालत बिगड़ गई है। दो बेटियां दुकान पर हैं। वो पति की देखभाल के लिए हैलट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें