फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मरीजों को दवा लेने बाहर भेजा तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में सरकारी पर्चे पर बाहर की दवा लिखने के मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों ने संजीदगी दिखाई है। डॉक्टरों के साथ साथ अब स्टोर के फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। ओपीडी में पर्चे पर लिखी गई प्रत्येक दवा को सब स्टोर से मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दवा न होने की स्थिति में मरीज को जन औषधि केंद्र जाने की सलाह देने की जिम्मेदारी सौंपी है। बावजूद अनदेखी होने पर संबंधित फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार के अंक में अमर उजाला ने मेडिकल कॉलेज चिचौली में सरकारी पर्चे पर बाहर की दवा लिखे जाने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया है। कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने डॉक्टरों के साथ-साथ फार्मासिस्टों की भी जिम्मेदारी तय की है। चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ओपीडी में आए मरीज के पर्चे पर दर्ज दवा सब स्टोर से ही मुहैया कराई जाए। स्टोर में दवा न होने की स्थिति में मरीज को जन औषधि केंद्र जाने की सलाह दी जाए। स्टोर में दवा उपलब्ध होने के बावजूद यदि मरीज बाहर से दवा लेने को मजबूर पाए गए तो संबंधित फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मरीजों को कॉलेज के स्टोर से ही दवा मुहैया हो इसे लेकर फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी निर्धारित की है। किसी भी तक की लापरवाही यदि पाई जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें