फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईएमओ के चार पद खाली, ओपीडी के डॉक्टर संभाल रहे इमरजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) के चार पद वर्षों से खाली हैं। ऐसे में ओपीडी की जिम्मेदारी संभालने वाले डॉक्टरों को तीन शिफ्टों में इमरजेंसी भी संभालनी पड़ रही है। इससे ओपीडी की जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी इन दिनों 600 के पार जा रही है। कुछ मरीज पुराने पर्चे के भी पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के 20 पद स्वीकृत है। इसके सापेक्ष महज 10 की तैनाती है। इन 10 डॉक्टरों में पांच डॉक्टर विशेषज्ञ हैं। वहीं इमरजेंसी में ईएमओ के चार पद रिक्त हैं। ईएमओ का अभाव होने के चलते विशेषज्ञ डॉक्टरों को इमरजेंसी भी संभालनी पड़ रही है। डॉक्टरों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जा रही है। ऐसे में ओपीडी में रोजाना आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। कई मरीज तो 10 किमी दूर चिचौली मेडिकल कॉलेज ही निकल जा रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ईएमओ के चार रिक्त पदों को लेकर लगातार डिमांड भेजी जा रही है। जल्द ही इन पदों के भर जाने के बाद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर के बीच में स्थित जिला अस्पताल हाईवे से महज एक किलोमीटर दूर है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना या अन्य आकस्मिक जरूरत पर मरीज यहीं पहुंचते हैं। अगर यहां डॉक्टर नहीं होंगे तो उन्हें 10 किलोमीटर दूर चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज जाना होगा। इसमें समय लग सकता है, जिससे मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है। अधिकारियों को भी यह बात पता है, लेकिन फिर भी वे कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें