फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आई लव मोहम्मद मुद्दा बनता इससे पहले हटा बैनर

Wed, 24 Sep 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी 12 - शहर के तकिया तिराहे पर लगा बैनर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर को लेकर हाल ही में पड़ोसी जिलों में उपजे विवाद से रार दिखी थी। मंगलवार शाम औरैया शहर में भी आई लव मोहम्मद का बैनर टंगे होने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एहतियातन पुलिस ने इस बैनर को लगाने वाले लोगों से वार्ता की। बाद में बैनर लगाने वालों ने इसे स्वयं ही हटा लिया। हालांकि इस मामले को लेकर न तो किसी ने आपत्ति जताई थी और न ही किसी ने विरोध किया था। फिर भी पुलिस ने सावधानी बरती और धर्मगुरुओं व संभ्रांत लोगों के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कराई।
विज्ञापन

आई लव मोहम्मद बैनर को लेकर कानपुर व उन्नाव में दो दिन पहले झड़प हो गई थी। यहां तक की प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसी बीच मंगलवार को शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित तकिया तिराहे पर भी इसी तरह का बैनर टंगा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया। पूछताछ करते हुए बैनर लगाने वालों की निशानदेही की। पड़ोसी जिलों में सामने आए विवादों का हवाला देते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद किया।
शहर में अमन चैन बरकरार रहे यह नसीहत दी। इस पर लोगों ने टांगे गए बैनर को स्वयं हटा दिया। कुछ देर तक यह मामला सोशल मीडिया पर भी चला। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सूचना देते हुए बैनर हटाने की अधिकृत सूचना दे दी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बैनर में कोई अपत्तिजनक शब्द का प्रयोग नहीं था। फिर भी एहतियातन उसे हटवा दिया गया है।
विज्ञापन

-
गंगा जमुनी तहजीब बनी रहे
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि औरैया में समाज के लोग शांति में रहे हैं और आगे भी रहेंगे। फफूंद चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने कहा कि जनपद में गंगा जमुनी तहजीब बनी रहनी चाहिए। युवाओं व अन्य लोगों अपील की। कहा कि त्योहार का सीजन है। ऐसे में कोई ऐसा काम न किया जाए, जिससे शहर में अशांति फैले।

फोटो-24एयूआरपी 12 - शहर के तकिया तिराहे पर लगा बैनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें