फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जली झोपड़ी, गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के छछूंद में गुरुवार सुबह अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पीड़ित का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

छछूंद निवासी रामसेवक ने बताया कि गुरुवार सुबह वह खेत पर गया था। उसकी पत्नी कृष्णावती पास में ही शादी कार्यक्रम में काम करने के लिए गई थी। सुबह करीब नौ बजे उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने दौड़कर आग बुझाने की कोशिश कर उसे सूचना दी।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग से झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान व अनाज जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र यादव ने बताया कि आग लगने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन को रिपोर्ट भेज कर पीड़ित को मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें