फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी से विवाद में पति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थाना इलाके में शनिवार रात शराब पीकर आए पति से पत्नी का विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। भनक लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर निवासी दीपक (35) शनिवार रात को शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी रेखा देवी छत पर खाना बना रही थी। शराब पीने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नाराज होकर दीपक नीचे आ गया। पत्नी रेखा खाना बनाने के बाद जब नीचे कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। उसने देखा कि दीपक फंदे से लटक रहा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
स्थानीय लोगों की मानें तो परिवार में दीपक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो छोटे भाई अविवाहित हैं। कुछ वर्ष पहले दीपक के पिता की मृत्यु हो गई थी। घर में मां रामश्री के साथ दो बेटे और दो बेटियां हैं। पड़ोसियों के अनुसार दीपक और उसकी पत्नी के बीच शराब को लेकर अक्सर विवाद होता था। इससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें