फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पड़ोसी की गाली-गलौज से आहत युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 14 Apr 2025 05:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मृतका आराधना की फाइल फोटो। - फोटो : मृतका आराधना की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। पड़ोसी की गाली-गलौज से आहत युवती आराधना ने कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन


असल में युवती के भाई ने चार साल पहले पड़ोस में रहने वाली एक युवती से लव मैरिज की थी। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। आए दिन विवाद होता है। उसी परिवार की गाली-गलौज से तंग आकर आराधना ने अपनी जान दे दी।

मृतका के भाई ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ थाना दिबियापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुर्वा महिपाल निवासी आराधना (18) पुत्री अनुरुद्ध ने सोमवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। मामले में उसके भाई धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसमें बताया कि उसकी बहन आराधना को पड़ोसियों ने रविवार देर रात गाली-गलौज करते हुए धमकाया था। इससे पहले भी कई बार आरोपी यह हरकत कर चुके थे। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी।


उधर, सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। पता चला कि आराधना के भाई सुमित ने चार साल पहले पड़ोस में रहने वाली एक युवती से लव मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से दोनों दिल्ली रह रहे थे। इस शादी से नाखुश दोनों परिवारों में अक्सर विवाद होता था। रविवार रात को भी विवाद हुआ।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार पड़ोसी परिवार की गाली-गलौज से आहत आराधना ने कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आनंद बिहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटना को लेकर जीआरपी फफूंद जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें