फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद चटक धूप लोगों को कर रही बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बारिश के बाद तेज धूप से बढ़ी उमस लोगों को बीमार कर रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टर बीमारी का कारण मौसम में बदलाव बता रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सर्दी, जुकाम, खांसी व वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को 50 शैया व 100 शैया युक्त जिला चिकित्सालय में करीब 700 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें अधिकांश उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टरों को दिखाने के बाद जांच के लिए अधिकांश लोग सैंपल कक्ष में दिखे। वहीं, दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ दिखी। चिकित्सकों का कहना है कि धूप और बारिश के पानी से बचाव बहुत ही जरूरी है।
आंख की भी बीमारी के मरीज बढ़े
मौसम में बदलाव होने के कारण लोग आंख की बीमारी के भी शिकार हो रहे हैं। बारिश के पानी के कारण आंख में जलन, खुजली और पानी आने जैसी समस्या हो रही है। नेत्र रोग प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके वर्मा ने बताया कि बारिश का पानी नुकसानदेह है। इस लिए जहां तक हो सके, इससे बचाव करें।
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप से गर्मी और बढ़ गई। ऐसे में बुखार, जुकाम, बच्चों में उल्टी-दस्त के साथ बुखार तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए धूप में कम निकलें। बारिश होने पर भीगें नहीं। अगर वायरल का शिकार हो रहे हैं तो तत्काल चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन

डॉ. राजेश मोहन गुप्ता, सीएमएस 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें