फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूल रही एचटी लाइन, दहश्ात में ग्रामीण

Sat, 07 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
तारों को दिखाते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फफूंद-औरैया मार्ग पर दयालनगर के पास खेतों से हाइटेंशन लाइन निकली हुई है। तेज तूफान के कारण 11 हजार की विद्युत लाइन के खंभे झुक गए हैं। जिससे विद्युत तार जमीन से कुछ ऊंचाई पर झूल रहे हैं। जिससे किसान खेत में जाने से डरते हैं।  
विज्ञापन


 दूल्हाराय के पुरवा जाने वाले दयालनगर के पास से 11 हजार की विद्युत लाइन खेतों से निकली हुई है। जिसके दो खंभे झुक गए हैं और तार जमीन से कुछ ऊंचाई पर है। ऐसे में हादसे का डर किसानों को सता रहा है। ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को झुके तार के संबंध में अवगत कराया जा चुका है मगर कोई सुनवाई नहीं है।

दयालनगर के किसान बाबू श्रीवास्तव, हरीश चंद्र राठौर, अनिल निगम, धीरज गौतम, शनि कुमार, अंकित कुमार, रामबाबू, रामऔतार, गिरीश निगम, मुकेश बाथम आदि में विद्युत तार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा विभाग जल्द ही एचटी लाइन के तारों को सही कराए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें