फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहरपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sat, 07 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताहरपुर में खसरा फैला है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ताहरपुर पहुंची। चेकअप के बाद मरीजों को दवाएं दी गई। उसके बाद मरीजों की हालत में सुधार होने लगा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा प्रशिक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार, डा. महेश कुमार, दिबियापुर अधीक्षक डा. सहुद अहमद, स्वास्थ्य निरीक्षक दुर्गेश द्विवेदी, एएस कुमार गौरव ने ताहरपुर पहुंचकर खसरा की बीमारी से पीड़ित बच्चों को देखा। स्वास्थ्य टीम के विनोद कनौजिया, गुड्डी देवी, मिथलेश गुप्ता, राम सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य टीम के अधिकारियों ने खसरा से पीड़ित बच्चों के घरों में जाकर उनका हाल जाना और बच्चों को समय पर दबा देने का सुझाव दिया।

जिला चिकित्सा प्रशिक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि खसरा की बीमारी गंदगी के कारण होती है। घर के आसपास गंदगी नहीं होने देनी चाहिए। इस बीमारी का उपचार समय पर नहीं किया गया तो फैल जाती है। खसरा की बीमारी होने पर बच्चों को घर के बाहर न जाने दें और तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में जाकर उपचार कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें