मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव शिवरा में घर के सामने बिजली के पोल पर लाइन ठीक कर रहे अधेड़ की एचटी लाइन में बिजली आने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई।
शिवरा निवासी शहाबुद्दीन(48) की बिजली लाइन खराब हो गई थी। यह गुरुवार की शाम घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर के पोल पर लाइन ठीक करने लगे। उसी समय समय बिजली आपूर्ति चालू हो गई। करंट लगने पर शहाबुद्दीन नीचे कूदते कि एचटी लाइन की चपेट में आ गए। एचटी लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने शहाबुद्दीन को उठाया। तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी रहीसा बेगम का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं बसपा नेता शिवप्रसाद यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया।