फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से झुलसी किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थानाक्षेत्र के अठैसी गांव में 27 अगस्त को छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोरी झुलस गई थी। परिजनों ने किशोरी को सैफई में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अठैसी गांव निवासी दिनेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि बेटी कामिनी (14) 27 अगस्त को छत पर थी। इसी दौरान मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह झुलस गई थी। जिसे इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया की कई बार विद्युत विभाग को लाइन दूसरी जगह से निकालने के लिए शिकायती पत्र दिया था,
लेकिन विद्युत विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस कारण उनकी पुत्री की मौत हुई है। सहायल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अवर अभियंता दिबियापुर उपखंड विजय कुमार ने बताया कि घर के पास से तार निकले होने की शिकायत पर मौके पर जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें