फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वन विभाग की जमीन पर बने मकान ढहाए

Thu, 15 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
वन विभाग की जमीन पर बने मकान ध्वस्त होने के बाद देखते लोग। - फोटो : वन विभाग की जमीन पर बने मकान ध्वस्त होने के बाद देखते लोग।
विज्ञापन
सहार। ग्राम पंचायत किचहिया गोपालपुर में वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दो मकान बुधवार को जेसीबी से हटाए गए। ये कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन व वन विभाग की टीम ने की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत किचहिया गोपालपुर में गाटा संख्या 1638 वन विभाग के नाम दर्ज है। उस पर वर्ष 2013 से मोहम्मद नफीस और उनके भाई मोहम्मद रफीक ने अवैध रूप से मकान बना लिया था। वह लोग यहां निवास भी कर रहे थे। अवैध कब्जे की शिकायत कई बार की गई थी, मामले में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। इस पर हाल ही में कोर्ट ने आदेश जारी किए थे।
बुधवार को वन विभाग की टीम रेंजर बृजराज सिंह चौहान के नेतृत्व में फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र यादव व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन से दो अवैध मकानों को ध्वस्त कर जमीन खाली करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार हरीकिशोर, लेखपाल महेंद्र थारु, सहार थाना के एसआई देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें