फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गृहस्थी राख ,महिला झुलसी

Sun, 05 Mar 2017 11:47 PM IST
औरैया
विज्ञापन
आग से राख हुआ गृहस्थी का सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ामाझी झील में घर के बरामदे में रखे छप्पर में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामिनी झुलस गई। गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। छप्पर में बंधी बकरी की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव मढ़ामाझी झील निवासी होरीलाल प्रजापति पुत्र रूपलाल अपने खेत पर काम कर रहे थे। घर के बरामदे में रखे छप्पर में दोपहर करीब एक बजे धुअंा उठने लगा। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। इस पर गांव के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। होरीलाल की पत्नी फूलन देवी आग बुझाने लगीं। इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस र्गइं। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। आग की चपेट में आने से बकरी की मौत हो गई। भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा पाया। तब तक छप्पर के नीचे बैलगाड़ी सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें