विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में होली की परवा
से एक घर में दिन के समय अचानक आग लग जाती है। आग का कारणों का पता नहीं चल
पा रहा है। प्रतिदिन आग लगने से घर के लोग दहशत में हैं। गांव वाले इसे
दैवीय प्रकोप मान रहे हैं।
रवींद्र कुमार मिश्रा होली के दूसरे के
दिन परिवार के साथ घर में मौजूद थे। दोपहर एक बजे अचानक घर में रखी बाजरे
की बोरी में आग लग गई। परिवार वालों ने पानी डालकर आग बुझाई। दूसरे दिन घर
की छत पर रखे छप्पर में आग लग गई। परिवार वालों ने पड़ोसियों की मदद से
जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
उस दिन रवींद्र के घर में हर दिन आग
लगती है। आग सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही लगती है। आग लगने के कारणों
का किसी को पता नहीं है। इससे पूरा परिवार दहशत में है।
ग्रामीणों
के दैवीय प्रकोप करार देने पर रवींद्र ने झाड़ फूंक भी कराई पर कोई फायदा
नहीं हुआ है। रविवार को भी रवींद्र के घर में आग लग गई। इस बार आग उनके घर
में रखे कपड़ों में लगी। आग पर तो काबू पा लिया गया पर कपड़े जल गए।