फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन को शासकीय नोटिस, मांगा जवाब

Mon, 16 Mar 2015 12:00 AM IST
Chairman of the official notice , boils
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में वर्ष 2013 में कस्बा बारपुर में छह नलकूप लगाने व पंपहाउस निर्माण के साथ जेसीबी खरीद के भुगतान में बरती गई अनियमितता की आंच अब नगर पंचायत के चेयरमैन तक आ पहुंची है।
विज्ञापन


पिछले माह नगर विकास अनुभाग के संयुक्त सचिव की ओर कराई गई जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने पर डीएम को फैक्स भेजकर मामले में चेयरमैन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

27 अगस्त 2013 को आयोजित तहसील दिवस में नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के सभासद प्रमोद गोयल ने नलकूप स्थापना, पंपहाउस निर्माण व जेसीबी खरीद के भुगतान में अनियमितता की शिकायत की थी। तत्कालीन डीएम एस. राजलिंगम ने मामले की जांच एडीएम से कराकर रिपोर्ट नगर विकास अनुभाग-1 उत्तर प्रदेश शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


इस पर नगर विकास अनुभाग ने मामले की जांच मंडलायुक्त कानपुर से कराई। जांच में नगर विकास अनुभाग ने शिकायती पत्र में चेयरमैन अशोक चक और तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी/एसडीएम सदर अनिल त्रिपाठी पर बाबू की मिलीभगत से अनियमितता के आरोप सही पाए।

इस पर 16 फरवरी को नगर विकास अनुभाग के संयुक्त सचिव सुधीर सिंह चौहान ने डीएम को फैक्स भेज कर नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर के चेयरमैन अशोक चक से स्पष्टीकरण लेकर संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें