फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1496 ने पहली और 1082 ने लगाई दूसरी डोज-

विज्ञापन
फोटो 15एयूआरपी41- अपनी बारी आने का इंतजार करते लाभार्थी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना से बचाव के लिए गुुरुवार को भी टीकाकरण किया गया। जिले के 46 सेंटरों पर कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने सेंटरों पर जाकर हकीकत देखी और टीकाकरण कराने वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक सागर ने बताया कि गुरुवार को जिले में 46 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें 1496 लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहली डोज, जबकि 1082 ने दूसरी डोज लगवाई। कुल 2578 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।
बताया कि जिले में अप्रैल एक लाख 12 हजार 800 लाभार्थियों का टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें जिले में निवास करने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाना जाना है। बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है। बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर लाभार्थियों में उत्साह नहीं देखने को मिल रहा है। इसके चलते अभियान गति नहीं पकड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों ने वैक्सीनेशन सेंटरों पर जाकर टीकाकरण अभियान की हकीकत देखी। साथ ही मौके पर मिले लाभार्थियों से जानकारी भी प्राप्त की। बताया कि वैक्सीनेशन के बाद 30 मिनट तक लाभार्थियों को सेंटर पर रोकने के निर्देश हैं।
यदि इस दौरान लाभार्थी को किसी तरह की दिक्कत होती है तो उसका उपचार किया जाएगा। हालांकि अभी तक किसी भी लाभार्थी को कोई परेशानी नहीं देखने को मिली है।
50 शय्या अस्पताल में 270 लाभार्थियों ने कराया टीकाकरण
औरैया। 50 शय्या अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 270 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। इसमें पहली डोज 92 लाभार्थियों ने और दूसरी डोज 178 लाभार्थियों ने लगाई। भीड़ के चलते स्वास्थ्यकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें