फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी नववर्ष पर मुड़ैना गांव में चला सफाई अभियान

Sun, 22 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को ग्राम मुड़ैना रामदत्त मे हिंदी नववर्ष के शुभारंभ पर सफाई अभियान चलाकर जागरूकता का संदेश दिया गया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की ओर से गोद लिए गए मुड़ैना रामदत्त में समाजसेवी अनिल त्रिपाठी ने सफाई अभियान चलाकर नववर्ष मनाया ।
विज्ञापन


सफाई अभियान की शुरूआत वाल्मीकि समाज के मोहल्ले से हुई। सफाई अभियान के दौरान ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि गांव में गंदगी नहीं फैलने देंगे। गांव को स्वच्छ रखा जाएगा, तभी हम स्वच्छ रहेंगे। इस अवसर पर मयंक त्रिपाठी, शशंाक त्रिपाठी, सुरेश कुमार, हरीराम, रजनी कांत, वेदप्रकाश आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें