औरैया। हिंदी दिवस पर स्कूलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निबंध, भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। शिक्षकों ने हिंदी भाषा का महत्व बताया। कहा कि पहचान बनाए रखने के लिए हिंदी का सम्मान करें।
मुरादगंज जिला पंचायत इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता सरदेव प्रसाद ने बच्चों को बताया कि हिंदी एकता के सूत्र में बांधती है। प्रवक्ता आसिफ सिद्दीकी ने कहा कि हिंदी विश्व की सबसे मधुर और सरल भाषा है। इस मौके पर रवि प्रकाश, चिंताराम व अजित तोमर मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय सहार में हिंदी दिवस मनाया गया।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक संध्या शर्मा ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसआरजी सुनील दत्त राजपूत, एआरपी अरुण यादव ने कहा कि हिंदी भाषा हमको गौरवान्वित करती है। फफूंद स्थित राधा स्वामी पब्लिक स्कूल में हिंदी पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें जतिन, आन्या शुक्ला ,असज्लान अलीना, मिष्ठी ने भाग लिया। बच्चों को उपहार भेंट किए गए। इस दौरान सिस्टर रहमत, फरहा, वर्णिका पांडे, शिव मोहन मौजूद रहे। डायरेक्टर गणेश सोनी ने हिंदी दिवस पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
फफूंद (औरैया)। हिंदी दिवस पर गुलजारी लाल कन्या इंटर कालेज में सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को पत्रक बांटे गए।
सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने कहा कि विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वह मातृभाषा का महत्व समझकर उसे जन जन तक पहुंचाएं। हिंदी भाषा संपूर्ण लालित्य समेटे है। इसका आदर सबको करना चाहिए। प्रधानाचार्य विपिन वर्मा ने कहा कि हिंदी हमारा गौरव है और इससे शिक्षण भी आसान होता है। इस दौरान अफजल खान, राम किशोर कठेरिया, नीरज अवस्थी, पुष्पा शर्मा, कंचन तिवारी, सोनल पोरवाल, अनुज निगम, तारबाबू, श्याम सुंदर, गौरव शुक्ला मौजूद रहे। (संवाद)