फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उछलकर सड़क पर गिरी छात्रा की पहिए के नीचे आने पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। तुरंत सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को कब्जे में लेकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के दिबियापुर रोड निवासी प्रबल प्रताप सिंह कुशवाह ने अपने छोटे भाई योगेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री मानवी (13) को गोद ले रखा था। मानवी कक्षा सात की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह 7:45 बजे वह साइकिल से होली चाइल्ड स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह फीडर रोड पर स्टेट बैंक के पास पहुंची तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे से घबराए चालक ने भागने के प्रयास में सड़क पर गिरी मानवी को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। इधर हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

संतान न होने मानवी को लिया था गोद
मूल रूप से रूपपुर सहार के रहने वाले प्रबल प्रताप सिंह नगर के दिबियापुर रोड पर काफी समय से मकान बना कर रहे हैं। उनके कोई संतान नहीं थी। इस पर उन्होंने अपने भाई योगेंद्र की बेटी होने पर ही उसे गोद ले लिया था। तभी से प्रबल व उनकी पत्नी पूजी बेटी मानवी का लालन पालन कर रहे थे। रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि मानवी पढने में होशियार थी, घर पर इकलौती संतान होने पर घर वाले भी उसे अच्छी शिक्षा दिलाने का सपना देख रहे थे। इसी साल उसकी जिद पर उसे साइकिल खरीद कर दी गई थी। इसी वह स्कूल आ जा रही थी।
अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर भर रहे फर्राटा
क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन चल रहा है। तड़के सुबह तक चलने वाले खनन में ट्रैक्टरों का प्रयोग किया जा रहा है। सुबह होते ही यह ट्रैक्टर पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में सड़कों फर्राटा भरते हुए निकल रहे हैं। शुक्रवार को जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ उसमें मिट्टी लगी मिली इसके साथ ही फावड़ा व तसले मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया गया है कि वह खनन क्षेत्र से लौट रहा था और जल्दबाजी में हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें