फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद की शिकायतें अधिक

Sun, 14 Jun 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30- थाने के पीछे लोगाें से वार्ता करतीं तहसीलदार व अन्य। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
औरैया। जिलेभर के थाना परिसरों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें भूमि संबंधी विवादों की शिकायतें अधिक रहीं। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में आठ शिकायतें दर्ज कराईं गई। इनमें अधिकांश खेत की मेड़, भूमि सीमांकन, अवैध कब्जा तथा रास्ते के विवाद से संबंधित रहीं। इस मौके पर एसडीएम निखिल राजपूत, सीओ पी.पुनीत मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर संबंधित लेखपालों और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए।
अजीतमल में तहसीलदार अविनाश वर्मा व कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने फरियाद सुनीं। इस मौके पर छह शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें ककरैया के गंगा राम ने पैतृक जमीन पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गोकुलपुर के जबर सिंह ने नाली विवाद व रूरुआ के सुदामा लाल ने मेड़ काटने का आरोप लगाया। अछल्दा में नायब तहसीलदार हरिकिशोर और थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि 12 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश मामले राजस्व विवाद, चकरोड पर कब्जा, जमीन की पैमाइश और आपसी विवाद से संबंधित थे। इस मौके पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश, किशनवीर, समस्त लेखपाल और बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
-
पीएनजी लाइन को लेकर गहमागहमी, पहुंचे अधिकारी
दिबियापुर। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा की उपस्थिति में 14 शिकायतें दर्ज की गईं। थाना के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति का दूसरे से पीएनजी पाइप लाइन लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर स्थिति संभाली।
थाना समाधान दिवस में राजस्व विभाग की शिकायतों पर नायब तहसीलदार ने संबंधित लेखपालों को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उमरी निवासी हरिओम बाजपेयी नं हरचंदपुर रजबहा की पटरी पर अवैध पक्का निर्माण कर रास्ता रोके जाने के पर कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार ने पुलिस को मामला सौंप कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, थाना के पीछे रहने वाले अनिल शुक्ला के घर की दीवार पर पीएनजी पाइप लाइन लगाने को लेकर कुछ दिन पहले अनिल पोरवाल से विवाद हुआ था। इस पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो गहमागहमी हुई थी। इसके बाद नायब तहसीलदार ने कस्बा इंचार्ज अरुण कुमार के साथ मौके पर जाकर मौका मुआयना किया। उन्होंने दोनों पक्षों से आपस में बैठकर निस्तारण करने की बात कही। इस मौके पर नेम सिंह, मदन गोपाल, केके तिवारी, अभिनव राजपूत आदि उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें