फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डंपर की टक्कर से हेल्पर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के वाहन को चेक करते समय डंपर ने चालक व हेल्पर को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को एक्सप्रेसवे कर्मी जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने हेल्पर को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जनपद पीलीभीत थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव सकीयाखानपुर निवासी गुलफाम (24) हेल्पर शाहरुख (22) के साथ डंपर में ईंटे लादकर झांसी जा रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 236 के पास चालक ने डंपर को रोक दिया। इसके बाद चालक और हेल्पर डंपर से उतर कर पहिया चेक करने लगे। इसी समय पीछे से आए दूसरे डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक डंपर लेकर भाग गया। एक्सप्रेसवे के कर्मी सीएसओ विजय सिंह, एसओ एसपी सिंह एएसओ जनमेद, बीएस राठी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल जालौन के कुठौंद थानाक्षेत्र का है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें