फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों का दल करेगा कोरोना पाजिटिव मरीजों की देखरेख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना पाजिटिव मरीजों के दिबियापुर सीएचसी में पहुंचते ही उनकी कई जांचें की गईं। अब अगले 15 दिनों तक सीएचसी दिबियापुर का 25 स्वास्थ्य कर्मियों का दल चौबीस घंटे कोरोना पाजिटिव लोगों की निगरानी करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को दिबियापुर सीएचसी में संक्रमित मरीजों की देखरेख के लिए आईं किटें पहनकर स्वास्थ्य कर्मियों ने चारों कोरोना पाजिटिव मरीजों को रिसीव किया। इसके बाद सभी को आईसोलेशन वार्ड में अलग-अलग शिफ्ट किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.जितेंद्र यादव ने बताया कि 6 डाक्टर, 6 स्टाफ नर्स, 6 स्वीपर, 2 फार्मासिस्ट, 2 एलटी, तीन वार्ड ब्याय समेत 25 स्वास्थ्य कर्मियों के दल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कोरोना पाजिटिव मरीजों के ठीक होने तक दिबियापुर सीएचसी के आईसोलेशन वार्ड में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें