फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में सहार अव्वल, औरैया फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने के लिए अफसर रात व दिन एक किए हैं। निर्धारित लक्ष्य को पूरा कराने के लिए गांव-गांव अफसर घूम रहे हैं। अब तक के टीकाकरण में सबसे खराब स्थिति औरैया ब्लाक की है। सहार ब्लाक ने एक गांव में 90 फीसदी टीकाकरण कराकर जिले में सबसे अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद जिले में नवंबर माह में वैक्सीनेशन का लक्ष्य 10 लाख तीन हजार 678 निर्धारित किया गया था। इसको लेकर प्रतिदिन केंद्रों की स्थिति और टीकाकरण कराने पहुंच लोगों की उपस्थिति देखी जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष जिले में छह लाख 36 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो 62 फीसदी है। जिसमें अछल्दा ब्लॉक में 60.9 प्रतिशत, ऐरवाकटरा ब्लॉक में 53.8 प्रतिशत, अजीतमल ब्लॉक में 61.8 प्रतिशत, औरैया में 45.3 प्रतिशत, बिधूना ब्लॉक में 61.9 प्रतिशत, भाग्यनगर ब्लॉक में 60.6 प्रतिशत, सहार ब्लॉक में 66.2 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधानों की मदद ली जा रही है। नवंबर माह के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जिसको लेकर स्वास्थ्य टीमों और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। प्रतिदिन ब्लॉक व जिला स्तर पर निगरानी की जा रही है। इधर टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. देव नरायन ने बताया कि सहार ब्लॉक में टीमें लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। इस ब्लॉक की ग्राम पंचायत कनमऊ के मजरा पुरवा मान्धाता, कुशल पुरवा और सवसुख पुरवा में 90 फीसदी आबादी ने टीकाकरण करा लिया है। जिसके चलते यह गांव अब संतृप्त की श्रेणी में जा पहुंचा है। प्रधान अनवर सिंह यादव उर्फ अनमोल ने इस संबंध में ग्राम पंचायत में 90 फीसदी लोगों को पहली डोज लगने की जानकारी लिखित रुप से दी है।
176 केंद्रों पर 8638 लोगों को लगा टीका
जिले में मंगलवार को 176 केंद्राें पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। टीकाकरण सेंटरों पर पहुंचे 8638 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। जिसके चलते अब कुल टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या आठ लाख 63 हजार नौ पहुंची है। जिसमें छह लाख 36 हजार 915 लाभार्थियों को पहली और दो लाख 26 हजार 94 लाभार्थियों को दोनों डोज लगाईं जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो लक्ष्य पूर्ति के लिए लगातार 150 से अधिक सेंटर प्रतिदिन खोले जाएंगे। स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें