फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। ग्राम पंचायत बादशाहपुर छेउक में डेंगू से दो लोगों की मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को गांव में शिविर लगाकर मलेरिया की जांच की और लोगों का इलाज भी किया। वहीं, ग्राम प्रधान ने नालियों में दवा का छिड़काव कराया। ग्राम प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराई जाएगी। डॉ. राकेश सचान बताया कि मलेरिया जांच की रिपोर्ट कल आ जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सहार सीएचसी अधीक्षक राकेश सचान, डॉ. संजय बाजपेई, डॉ. राजेश कुमार ने गांव पहुंचकर 19 ग्रामीणों की मलेरिया की सैंपलिंग की। साथ ही रोगियों को दवा भी वितरित की। वहीं, ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। ग्रामीण सुरेश स्वरूप तिवारी, सतेंद्र यादव, रामदत्त यादव, राजेश कुमार, सर्वेश तिवारी, राधा कृष्ण शर्मा, जयनारायण शर्मा, तेजमंत, रामकुमार, संजीव यादव आदि ने बताया कि क्षेत्र में कई लोग डेंगू का इलाज करा रहे हैं। पिछले दिनों दो युवकों की मौत भी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के नाले व नालियों की सफाई एक टीम लगाकर करवाई जाए। जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो सके। मालूम हो कि गांव में काफी दिन से बीमारी ने पांव पसार रखे हैं। इधर तीन दिन के अंदर दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें