फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार स्टेशन मास्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मंगलवार की रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से दिबियापुर आ रहे थे। रास्ते में किसी किसी बेकाबू वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के बर्रु फफूंद निवासी अवधेश पाल (45) पुत्र मंशाराम बघेल दिबियापुर के लोहिया नगर में परिजनों के साथ किराए पर रहते थे। वह अछल्दा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात लगभग 7 बजे ड्यूटी खत्म कर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने दिबियापुर सीएचसी में भेजा। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्टेशन अधीक्षक फफूंद अर्जुन सिंह, टीआई बीके मीणा समेत रेलवे के आला अधिकारी भी अस्पताल में पहुंच गए। रेल अधिकारियों के अनुसार अवधेश पाल पूर्व में रतलाम डिवीजन में तैनात थे। घर के पास तैनाती के लिए ट्रांसफर कराके लगभग 6 माह पहले प्रयागराज मंडल आए थे। यहां पर अछल्दा स्टेशन मास्टर के पद पर कार्य कर रहे थे। मंगलवार शाम ड्यूटी समाप्त करके वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें