फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

147 केंद्रों पर 6733 लाभार्थियों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। आलम यह है कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। इसके बावजूद लोग टीकाकरण के प्रति गंभीर नहीं हैं। सोमवार को टीकाकरण के महाअभियान में 24 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 6733 लोगों ने ही टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर माह में तीसरी लहर आने के संकेत मिले थे। सितंबर से अक्टूबर तक के बीच पांच कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बाजारों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी टीकाकरण केंद्रों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। हर बार महाअभियान फ्लाप होता नजर आ रहा है।
दो गज दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग लोग भूल चुके हैं। रविवार को जिले में एक साथ दो मरीजों के मिलने पर एक्टिव केस तीन हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को चलाए गए महा टीकाकरण अभियान में 24 हजार का लक्ष्य तय किया गया था। इसके लिए कुल 147 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें