फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ जवान समेत दो कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या तीन हो गई है। एक साथ दो संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारियों ने टीम को एक बार फिर सावधान रहने के दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को आईं सैंपलों की रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। गेल में सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) का 29 वर्षीय जवान और अजीतमल क्षेत्र के अजुआपुर निवासी 47 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। उनके परिजनों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिससे कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बताया कि जिले में एक सक्रिय केसों की संख्या तीन हो चुकी है। बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतना अभी ठीक नहीं हैं। संक्रमण की तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। फिलहाल एक माह तक बेहद सावधानी की जरूरत है। रविवार को स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1454 लोगों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए। जिसमें आरटीपीसीआर के 837 औप एंटीजन के 617 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन

मुकदमे वापस होने का इंतजार
औरैया। कोरोना कॉल के दौरान जिले में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन में 746 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री की मुकदमा वापस लिए जाने की घोषणा से लोगों में राहत है। वर्ष 2020 से अब तक जिले भर में कोविड-19 के कहर ने लोगों को बेहाल किया था। पुलिस की सख्ती के चलते कोविड-19 नियम के उल्लंघन में 746 लोगों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की गई थी। इससे लोगों में हड़कंप मचा था। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कोविड-19 के दर्ज मामलों को वापस लिए जाने की घोषणा से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब लोगों को घोषणा के क्रियान्वयन का इंतजार है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें