फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सैंपलों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में दो सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि पहले से संक्रमित मरीजों में दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 109 जा पहुंची है। एक्टिव केस 13 रह गए हैं। पॉजिटिव मरीजों को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसमें पहला पॉजिटिव अछल्दा के आतौ गांव निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति है। इस व्यक्ति का 30 जून को रेंडम सैंपल लिया गया था। साथ ही उसे ईशा वाटिका में क्वारंटीन किया गया था। यह दिबियापुर नगर पंचायत में वरिष्ठ लिपिक हैं।
पॉजिटिव आने के बाद नगर पंचायत को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। दूसरा पॉजिटिव मरीज नरायनपुर निवासी 28 वर्षीय युवक है। यह 26 जून को नोएडा से आया था। 29 जून को सिकंदरा, कानपुर देहात में इसकी सैंपलिंग कराई थी। बताया कि जिले में संक्रमित में दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें रोशंगपुर अयाना निवासी 28 वर्षीय सतीश और कस्बाजाना मुरादगंज निवासी 30 वर्षीय रीतेश शामिल हैं। ठीक होने वाले व्यक्तियों को घर भेजा गया है। जबकि संक्रमित आने वाले दो पाजिटिव व्यक्तियों को दिबियापुर एल-वन में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

इधर नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से लिए लोगों के सैंपल लिए गए। कुल 206 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया। अब तक 6276 सैंपलों की जांच कराई गई है। जिले में अब तक 52 हॉटस्पॉट सेंटर बनाए गए थे। इनमें अब 20 हॉटस्पॉट सेंटर एक्टिव हैं। शुक्रवार को जुआ भाग्यनगर गांव और दुजा का पुरवा पिपरौली शिव सहार को हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें