दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बैठक ली। बैठक को डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधांशु दीक्षित ने संबोधित किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी से नदारद न रहने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर नहीं आता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में डॉ. संजय यादव, दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ राजीव रंजन त्रिपाठी, डॉक्टर मोहित यादव, डॉ. राहुल यादव, डॉ. राम द्विवेदी मौजूद रहे।