औरैया। लॉकडाउन होने के चलते ज्यादातर जरूरी सेवाओं को फोन से जोड़ा जा रहा है। अभी तक सब्जी व किराना कारोबारियों को इस सेवा से जोड़ा गया था। अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से लाचार व गंभीर मरीजों को फोन करने पर उनके घर तक दवा पहुंचाने की सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश पालीवाल ने बताया कि जिले के सात ब्लॉकों में यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों के लिए यह सेवा शुरू की गई है, जो घर में अकेले हैं, उनका कोई तीमारदार नहीं है, बुजुर्ग हैं या चलने में लाचार हैं।