औरैया। एडीजी कानपुर जोन जेएन सिंह ने सोमवार को शहर के जालौन चौराहे के पास स्थित ईशा वॉटिका गेस्ट हाउस में संचालित क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
इस दौरान उन्होंने वहां ठहराए गए यात्रियों से समस्याएं भी पूछी। साथ ही उन्हें अग्रिम आदेश तक यहीं पर रहने की बात कही।
इस मौके पर एडीजी ने कहा कि शासन के आदेश पर सभी जिलों में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। साथ ही उनके खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की गई है।