फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र में आयोजित हुआ सुपोषण स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कुपोषण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अछल्दा ब्लॉक के स्वास्थ्य उपकेंद्र औतों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में गर्भवती महिलाओं को खून की कमी, पेशाब व ब्लड प्रेशर की जांच, पोषण परामर्श और स्तनपान आदि की जानकारी दी गई। साथ ही आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

सुपोषण मेला हर महीने के प्रथम बुधवार को आयोजित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि कुपोषण विकासशील समाज का कलंक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कुपोषण व किशोरियों को एनीमिया बीमारी से बचाना है। मेले में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाएगा, ताकि जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहे।
एएनएम माया देवी ने गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और टीकाकरण के बारे में बताया। इसके अंतर्गत उपकेंद्र पर पंजीकरण कराने वाली और नियमित टीके तथा जांच पूर्ण कराने वाली गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। आशा बहु अनारदेवी ने जन्म से पांच वर्ष के बच्चों का वजन किया और पोषण के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान किशोरी बालिकाओं को व्यक्तिगत और पर्यावरणीय स्वच्छता के साथ-साथ माहवारी के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता की जानकारी दी गई। इन्दरवति, स्नेहलता, अनीता सहित गर्भवती और धात्री महिलाएं आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें