फोटो 03एयूआरपी32- कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान में शपथ लेते बच्चे
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर ब्लॉक के कोठीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग से संबंधित पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही कुष्ठ रोग उन्मूलन की दिशा में सभी को सहयोग के लिए संकल्प दिलाया गया।
कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत सदर ब्लॉक के कोठीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को शपथ दिलाई गई। साथ ही रोग के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 जनवरी से आरंभ किए गए इस कार्यक्रम के तहत 13 फरवरी तक सभी ब्लॉको में जागरूकता अभियान चलाया जाना है। कुष्ठ रोगियों की सेवा करने से भी इसका प्रसार नहीं होता है। इस बीमारी का इलाज संभव है। कुष्ठ रोग की पहचान कहना बहुत आसान है। चमड़ी (स्किन) पर किसी प्रकार का दाग या धब्बा, जिसमें दर्द या खुजली न हो। साथ ही जन्म से ही वह न हो, तो यह कुष्ठ रोग का प्रारंभिक लक्षण है। समय से इलाज कराने से इस रोग का पूरी तरह इलाज संभव है।
प्रधान ने कहा कि कुष्ठ रोग के लक्षण का संदेह होने पर भी तत्काल इसकी जांच कराने का सुझाव दिया। जागरूकता अभियान में बच्चों के साथ गांव के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। एनएमएस शिवेंद्र सिंह चौहान ने भी कुष्ठ रोग के विषय में जानकारी दी।