फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार आयोजित होंगे स्वास्थ्य मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में फरवरी से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में कम से कम चार चिकित्सक के साथ फार्मासिस्ट, एलटी, स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी, कम्युनिटी हेल्थ आफीसर सहित करीब 12 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर जांच व इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके राय ने बताया कि मेले में अधिक से अधिक लोग जुटे इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही मेला तिथि से पूर्व पड़ने वाले ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक में लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को भी इस आरोग्य मेले के प्रचार प्रसार एवं सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। फरवरी माह से सभी प्राथमिक एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में ओपीडी की सेवाएं प्रदान की जाएगी। मधुमेह, उच्च रक्त चाप, कैंसर व अन्य रोग से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक जांच व इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था, प्रसव कालीन परामर्श, सेवाएं, नवजात शिशु एवं शिशु सुरक्षा सुझाव व पूर्ण भी आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दिए जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें