फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरी के हाथ पर ब्लेड से जबरन लिख दिया अपना नाम

Wed, 11 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। एक गांव में एक युवक ने दुकान पर बैठी किशोरी से छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो युवक ने जबरन उसके हाथ पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया।
विज्ञापन

ब्लेड चलने से घायल किशोरी को पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना पांच जून की है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी घर में ही छोटी सी दुकान है।
उनकी नाबालिग बेटी दुकान पर बैठी थी। तभी गांव का एक युवक आया और पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। पुत्री ने विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर उसके हाथ पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर पर आरोपी कन्हैया दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। लड़के द्वारा लड़की को दिया गया मोबाइल जब्त कर लिया है। लड़की का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें