फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाथ में टांग रहे हेलमेट, हैंडल छोड़ चला रहे मोबाइल

Fri, 06 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32- कानपुर-इटावा हाईवे पर बिना हेलमेट हैंडल छोड़कर बाइक चलाता युवक। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन तो हो गया, लेकिन लोगों की लापरवाही जारी है। हालात यह हैं कि कहीं हेलमेट हाथ में टांगकर लोग बाइक पर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कहीं मोबाइल पर बात करते समय बाइक का हैंडल छोड़कर सड़क पर चल रहे। यातायात पुलिस ने महीने भर 3200 वाहनों के चालान काटकर राजस्व का लक्ष्य तो पा लिया, लेकिन लोग बेपरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।
सड़क सुरक्षा माह के आंकड़ों के अनुसार 3200 में 1700 चालान सिर्फ इसलिए किए गए, क्योंकि लोगों के सिर पर हेलमेट नहीं था। आए दिन सड़कों पर होने वाले हादसों में सबसे ज्यादा मौतें सिर में चोट लगने की वजह से हो रही हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने लोगों से हेलमेट लगाने की अपील भी की और जगह-जगह शिविर लगाकर जागरूक भी किया। इसके बाद भी जन जागरूकता न के बराबर है।
शुक्रवार को समापन समारोह के दौरान डीएम कहा कि जीवन अनमोल है, इसे सड़कों पर यूं ही बर्बाद न करें। डीएम ने अपील की कि यातायात नियमों का पालन केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित घर पहुंचने के लिए करें।
कार्रवाई के बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले की प्रमुख सड़कों से लेकर हाईवे पर सफर के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रहा है। कानपुर-इटावा हाईवे पर एक युवक बिना हेलमेट बाइक का हैंडल छोड़कर सफर करता दिखाई दिया। जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

डिग्गी में रखा था हेलमेट, दंपती की मौत
नवंबर 2025 में जालौन के रहने वाले दंपती स्कूटी से कानपुर देहात अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हेलमेट उनकी डिग्गी में रखा था। कानपुर-इटावा हाईवे पर चौकी इंडियन ऑयल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

नियमों तोड़ने वालों के खिलाफ रोजाना कार्रवाई की जा रही है। आगे भी लापरवाही करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक

फोटो-32- कानपुर-इटावा हाईवे पर बिना हेलमेट हैंडल छोड़कर बाइक चलाता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें