फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस ने जिला बदर आरोपी को पकड़ा

Fri, 06 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-8- आरोपी बबलू
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना पुलिस ने जिला बदर आरोपी को जिले में प्रवेश करते ही दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि बेला थाना क्षेत्र के गांव तिरको निवासी बबलू राठौर को 25 दिसंबर को जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला बदर कर दिया था।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को जिला बदर के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। बाद में उसे गैली तिराहा के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ औरैया और कन्नौज के विभिन्न थानों में गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें