फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर पुल पर ट्रक फंसने से लगा आधा घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा के नहर पुल पर आए एक ट्रक के पुल पर लगे हाइटगेज की वजह से फंस जाने के कारण सोमवार को आधे घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। हालांकि बाद में ट्रक को किसी तरह वहां से वापस कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बा के नहर पुल पर 11 बजे अछल्दा-बिधूना मार्ग से एक ट्रक नहर पुल तक पहुंच गया। पुल पर लगे हाइटगेज को पार नहीं कर सका। काफी देर तक प्रयास करने के बाद ट्रक को निकाला गया और रास्ते से गुजर रहे वाहन आकर फंसते चले गए। सुबह साढ़े 11 बजे तक लोग जाम में फंसे रहे।
इस दौरान कई राहगीर गर्मी में परेशान नजर आए। बाद में किसी तरह ट्रक को निकाला गया। तब जाकर रास्ता खुल सका। वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद भी वाहन सवार जाम से जूझते रहे। जिसमें कई वाहन फंसे रहे। बता दें कि नहर पुल के दोनों ओर हाइटगेज लगने के कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है। इस बीच बाहर से आने वाले बड़े वाहन जाम की समस्या को बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें