फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सात घंटे देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची फरक्का, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। जिससे दूर-दराज से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फरक्का एक्सप्रेस सुबह अपने निर्धारित समय सुबह 4:00 बजे के बजाय सात घंटे की देरी से सुबह 11 बजे के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

कानपुर, अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, उन्नाव, बनारस आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन लेट होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की ओर निकल गए।
भटिंडा से मालदा टाउन होकर बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारी ट्रेन लेट होने के कारण से बचते नजर आए। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसके कारण कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज, बिंदकी जाने वाले यात्री परेशान हुए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया ट्रेनें लेट चल रही हैं। जिसकी जानकारी यात्रियों को पूछताछ केंद्र से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें