फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती के स्थान पर रुकी गुवाहाटी एक्सप्रेस का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बुधवार की शाम को कानपुर की ओर जाने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस के रद्द रहने के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी 15631 गुवाहाटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके बाद फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। इस दौरान कानपुर जाने वाली तेजस एवं दो अलग-अलग रूटों की राजधानी जैसी वीआईपी ट्रेनों को धीमी गति से लूप लाइन से होकर गुजारा गया।
विज्ञापन

बुधवार को अप एवं डाउन गोमती एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। शाम को दैनिक यात्रियों की मांग पर कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस के स्थान पर 15631 गुवाहाटी एक्सप्रेस का ठहराव शाम 6.09 बजे दिया गया। दो मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना होती। इससे पहले ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया। मेन लाइन पर खड़ी गुवाहाटी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना किया गया। 7 बजकर 41 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजर रही 82502 तेजस एक्सप्रेस को लूप लाइन से गुजारा गया। इसके बाद 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भी रात लगभग 8 बजे लूप लाइन से होकर गुजारा गया। पीछे से आ रही 12454 एवं 12424 राजधानी एक्सप्रेस एवं तीन मालगाड़ियों को भी लूप लाइन से गुजारा गया। इस बीच रेलवे स्टेशन फफूंद की अप लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन 15631 गुवाहाटी एक्सप्रेस में लगा लिया गया। देर रात 8 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें