औरैया। दिबियापुर स्थित गेल डीएवी पब्लिक के प्री प्राइमरी वर्ग द्वारा मंगलवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया। इस अवसर पर नौनिहाल अपने दादा दादी और नाना नानी को अपने स्कूल में देखकर बहुत उत्साहित दिखे। बच्चों ने कार्यक्रम में पहुंचे ग्रैंड पैरेंट्स का स्वागत तिलक लगा कर तथा पुष्पांजलि से किया।
इस अवसर पर नौनिहालों ने अपने ग्रैंड पेरेंट्स के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्री प्राइमरी वर्ग के शिक्षक भी इस अवसर पर ग्रैंड पैरेंट्स और उनके नौनिहालों के साथ फोटो लेते हुए उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में गेल इंडिया लिमिटेड से मुख्य अतिथि के रूप में अंजलि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि के रूप में चरुमति वेलमुरूगन के अलावा रिटायर्ड प्रधानाचार्य ब्रजेश दीक्षित, इंदिरा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी आदि रहे।
इस मौके पर अतिथियों ने विद्यालय द्वारा वरिष्ठ अभिभावकों को आमंत्रित कर सम्मानित करने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया की दादा-दादी और नाना-नानी के साथ रहने वाले बच्चे सुसंस्कृत होते हैं। मालूम हो कि इस वर्ष नेशनल ग्रैंड पैरेंट्स डे का थीम बुढ़ापे में मुझे मत त्यागो है। कार्यक्रम गेल गांव स्थित सरगम सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य दीपा शरण ने आगंतुक वरिष्ठ अभिभावकों का स्वागत किया और अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।