फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट करते अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी व अन्य। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के गोविंद नगर स्थित आवास पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी के गोविंद नगर स्थित आवास पर रविवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा का शिक्षकों ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं।
उन्होंने भ्रामक प्रचार करने वालों से सावधान रहने की अपील की। इस मौके पर आदर्श चतुर्वेदी, शिव गोपाल दुबे, उत्कर्ष चतुर्वेदी, राजवीर पांडेय, कौशल किशोर पांडेय, कृष्ण चंद्र सावरन, शुभंम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जालौन चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीराम मिश्र ने कहा कि समाज में सौहार्द की स्थापना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष केके चतुर्वेदी ने संबोधित किया। समिति के संरक्षक अविनाश अग्निहोत्री ने दिबियापुर तिराहे पर अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगवाए जाने तथा नगर में भगवान परशुराम के मंदिर की स्थापना का प्रस्ताव रखा।
इस मौके पर अशोक त्रिपाठी, शनि चतुर्वेदी, पंकज अवस्थी, श्याम किशोर शुक्ला, बिंदू शुक्ला, हरिओम शर्मा, अवध चतुर्वेदी, डॉक्टर गोविंद द्विवेदी, हेमू चौबे, सुनील दुबे, मिथुन मिश्रा, आशीष चौबे, कवि अजय अंजाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें