फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाजरे की सरकारी खरीद एक माह बाद भी शुरू नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। सरकार द्वारा एक अक्तूबर से शुरू की गई बाजरे की सरकारी खरीद उपमंडी समिति के दोनों क्रय केंद्रों पर एक माह बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। इससे अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अक्तूबर माह में बाजरे की कटाई तेजी से चल रही थी, लेकिन केंद्रों पर खरीद का खाता तक नहीं खुला।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने उपमंडी समिति परिसर में प्रथम और द्वितीय बाजरा क्रय केंद्र बनाए हैं। शासन ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद प्रक्रिया एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक चलनी है। हालांकि, 31 अक्तूबर तक दोनों केंद्रों पर एक भी किसान का बाजरा नहीं खरीदा गया। खरीद न होने से किसान अपनी उपज को लेकर असमंजस में हैं। मंडियों और दुकानों पर बाजरे की आवक शुरू हो गई है। किसानों को सरकारी केंद्रों पर समर्थन मूल्य मिलने की उम्मीद थी। खरीद शुरू न होने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। जनपद में शुक्रवार तक केवल तीन किसानों से ही बाजरे की खरीद हो सकी है।
केंद्र प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों केंद्रों पर अभी तक बाजरे की कोई खरीद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों से संपर्क किया जा रहा है। बाजरे में नमी अधिक होने के कारण मानक के अनुरूप उपज नहीं मिल सकी है। मानक के अनुसार बाजरा आने पर ही खरीद की जाएगी। ऐसे में अब सोमवार से खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें